कोल्हान विवि : यूजी व वोकेशनल में नामांकन के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी और वोकेशनल सत्र के लिए चांसलर पोर्टल फिर से खुल गया है। छात्र 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2026-30 एवं स्नातक वोकेशनल सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 में ऑनलाइन नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है. छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 सितंबर से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है. इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गयी है . इसके पश्चात संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर 15 सितंबर को मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी. प्रत्येक विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है.

बॉटनी व जूलॉजी की जगह चुनना होगा लाइफ साइंस

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्र आवेदन के पात्र हैं, चाहे वे सीयूइटी परीक्षा में शामिल हुए हों या नहीं. इस सत्र से महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बॉटनी एवं जूलॉजी के स्थान पर ''लाइफ साइंस'' विषय उपलब्ध कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >