Jamshedpur News : केयू : बीएड फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा ने बीएड फाइनल सेमेस्टर परीक्षा-2025 (शैक्षणिक सत्र 2023-25) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है.

अधिकांश परीक्षार्थी फर्स्ट क्लास व डिस्टिंक्शन से पास

Jamshedpur News :

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा ने बीएड फाइनल सेमेस्टर परीक्षा-2025 (शैक्षणिक सत्र 2023-25) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई के आदेशानुसार जारी इस रिजल्ट में विभिन्न कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मई 2026 में आयोजित इस परीक्षा में कोल्हान प्रमंडल के कई प्रमुख बीएड कॉलेजों के अधिकांश छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिवीजन और डिस्टिंक्शन से उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.

इन कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थी हुए सफल

जारी परिणाम के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महिला कॉलेज चाईबासा, बहरागोड़ा कॉलेज, जामिनी कांत बीएड कॉलेज सालबनी, इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन सरायकेला, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आशु किस्सू मेमोरियल टीटीआई चांडिल, मधुसूदन महतो टीटीसी चक्रधरपुर, जेकेएम कॉलेज सालबनी घाटशिला, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन आसनबनी के सैकड़ों विद्यार्थी सफल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >