Jamshedpur News : कोल्हान: दीपावली में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, पावर कट होने पर कंट्रोल रूम में करें फोन

Jamshedpur News : गैर कंपनी इलाके जमशेदपुर समेत कोल्हान में दीपावली में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी. हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में दीपावली के दिन 20-25 फीसदी बिजली की डिमांड बढ़ने की आशंका है

दीपावली में बिजली की डिमांड बढ़ने पर औद्योगिक इलाके की बिजली कटौती कर आवासीय इलाके में होगी निर्बाध आपूर्ति

दीपावली के दिन 24 घंटे काम करेगा बिजली विभाग का कंट्रोल नंबर, सभी सातों प्रमंडलों में क्यूआरटी की टीम रहेगी तैनात

Jamshedpur News :

गैर कंपनी इलाके जमशेदपुर समेत कोल्हान में दीपावली में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी. हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में दीपावली के दिन 20-25 फीसदी बिजली की डिमांड बढ़ने की आशंका है, लेकिन बिजली विभाग ने डिमांड के अनुरूप फूल लोड बिजली आपूर्ति करने का दावा किया है. खासकर आवासीय इलाकों में डिमांड के अनुरूप में फूल लोड बिजली आपूर्ति करने के लिए बिजली जीएम अजित कुमार ने जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं. फिलहाल, जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके समेत कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों में अंडरलोड बिजली आपूर्ति की स्थिति है. दीपावली के दिन बिजली की डिमांड बढ़ने पर औद्योगिक इलाके की बिजली कटौती कर आवासीय इलाके में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी. इधर, कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि जमशेदपुर गैर कंपनी इलाके में 110-120 मेगावाट बिजली आपूर्ति की तैयारी है. वर्तमान में जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल में अभी 58-59 मेगावाट बिजली की डिमांड है. जो दीपावली के दिन 20-25 फीसदी बिजली की डिमांड बढ़ने से आसानी से फूल लोड बिजली की आपूर्ति की जायेगी.

कहां कितनी बिजली की डिमांड व खपत

मानगो बालीगुमा ग्रिड में 26.6 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति

गोलमुरी पावर ग्रिड में 44 मेगावाट डिमांड,फूललोड आपूर्तिआदित्यपुर 1 पावर ग्रिड में 42 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति.आदित्यपुर 3 पावर ग्रिड में 19 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति.जादूगोड़ा पावर ग्रिड में 24 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति.

धालभूमगढ़ पावर ग्रिड में 38 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति.बहरागोड़ा पावर ग्रिड में 07 मेगावाट डिमांड, फूललोड आपूर्ति.

वर्जन…

दीपावली के दिन औद्योगिक कंपनियों में छुट्टी रहती है. इसलिए उस बिजली को आवासीय इलाकों में आपूर्ति करने से किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी.

सुधीर कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता, जमशेदपुर सर्किल.

कोल्हान : बिजली विभाग का कंट्रोल रूम नंबर

करनडीह -8987628937

जुगसलाई -8987517497

छोटा गोविंदपुर -8986750691

आदित्यपुर-1 -8434659950

आदित्यपुर-2 -8434659965

मानगो-1 -8434659400

मानगो-2 -8294693644

घाटशिला -9341495727

धालभूमगढ़ -7634828985

चाकुलिया-9341485328

जादूगोड़ा -9801992664

सरायकेला -6207155359

राजखरसावां -9263366554

चांडिल -8434866001

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >