एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन

जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए फाउंडेशनल इयर्स पर एक विशेष नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षण की नई तकनीकें साझा की गईं।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के जूनियर सेक्शन के शिक्षकों के लिए फाउंडेशनल इयर्स में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास थीम पर एक नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन किया गया. इस सत्र का संचालन शिक्षिका जगजीत सैनी और रेशमी मंडल ने किया. उन्होंने खेल-आधारित गतिविधियों, कक्षा के रोचक खेलों और प्रभावी कहानी सुनाने की तकनीकों को साझा किया. कार्यशाला में दिखाया गया कि कैसे अनुभवात्मक शिक्षा और आवाज के उतार-चढ़ाव से बच्चों की रचनात्मकता और भाषा कौशल को बढ़ाया जा सकता है. इस अवसर पर प्रिंसिपल संगीता सिंह, वाइस प्रिंसिपल राखी मित्रा व बिंदु अहूजा और जूनियर समन्वयक इंद्राणी भौमिक उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >