पोटका में खेलो झारखंड का रोमांच, जाहातु की अंडर-17 खो-खो टीम ने जीता गोल्ड

पोटका प्रखंड में 'खेलो झारखंड' अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु की अंडर-17 खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

पोटका : पोटका प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड अंडर-17 बालक-बालिका दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ा रही सरकार : संजीव

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार पहल कर रही है. खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा - प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल में भी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा अपने विद्यालय, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

जाहातु की अंडर-17 खो-खो टीम ने जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु, पोटका-1 के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय की अंडर-17 बालक खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

सफल प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी से किया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रखंड की ओर से प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, डोबो चाकिया सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >