गोलमुरी नामदा बस्ती के कन्हैया यादव हत्याकांड में यह तथ्य सामने आया है कि बेटे के विवाद का बदला लेने के लिए पिता की हत्या की गयी थी. गोलमुरी नामदा बस्ती बी ब्लॉक रोड नंबर-1 निवासी सुमित कुमार और कन्हैया यादव के बेटे के बीच पहले से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच मारपीट और पथराव की घटना भी हुई थी. इसी रंजिश में सुमित कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कन्हैया यादव की हत्या कर दी. शुक्रवार को केस का खुलासा करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इस मामले में सुमित कुमार, आनंदनगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ राज, ओल्ड केबुल टाउन निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की और सबीना कॉलोनी निवासी रजा आलम को भी गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल के अलावा सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किये गये हैं. एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सुमित कुमार और कन्हैया यादव के बेटे के बीच विवाद चल रहा था. इसी कारण उनलोगों ने कन्हैया यादव की हत्या कर दी. हत्याकांड में कुछ अन्य लोग शामिल हैं. जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
एक सप्ताह से की जा रही थी कन्हैया यादव की रेकी
हत्या के पूर्व करीब एक सप्ताह से कन्हैया यादव की रेकी की जा रही थी. गिरफ्तार गुरप्रीत सिंह उर्फ लोले के खिलाफ पूर्व में टेल्को और बर्मामाइंस थाना में केस दर्ज है. जबकि अमरीक सिंह उर्फ विक्की पर हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है. वहीं, सुमित कुमार सिंह पर भी गोलमुरी थाना में पूर्व में केस दर्ज है. मालूम हो कि गत 11 फरवरी को टिनप्लेट मैदान के पास फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
बिल्ला पाठक की संलिप्तता की होगी जांच
एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इस मामले में मृतक के घरवालों ने बिल्ला पाठक पर हत्या में साजिश रचने का आरोप लगाया है. इसकी जांच की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.