गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत अंतर्गत कालीमाटी निवासी रेखा सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गुरुवार को ध्वस्त हो गया. घर की दीवार और छत ढह जाने से परिवार को भारी नुकसान हुआ. हालांकि, घटना के समय परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गये, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
शुक्रवार को पंचायत सचिव ने घटनास्थल पहुंच कर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया. इधर, मकान के मलबे को हटाने के लिए परिजनों ने जेसीबी मशीन की मदद ली, ताकि परिसर को सुरक्षित बनाया जा सके. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अविलंब सरकारी मुआवजा की मांग की. परिवार का कहना है कि मकान पूरी तरह रहने योग्य नहीं रह गया है.
