जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां की टीम ने बोकारो में मंगलवार को खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर को 13 से हराया. सरायकेला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया. माधव गुप्ता ने 60, हनी चौधरी ने 53, सुयश मिश्रा ने 24 व यीशु आर्यन ने 20 रन बनाये. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से एस प्रकाश राव ने 31 रन देकर तीन व रवि शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 49.2 ओवर में 234 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से रवि शर्मा ने 79, रॉबिन पीटर ने 33 व रिशु सिंह चौहान ने 25 रन बनाये. गेंदबाजी में सरायकेला खरसावां की ओर से मनीष यादव ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि सुयश मिश्रा व मोहक राज को दो-दो विकेट मिला. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के रवि शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
