Jsca school league: केपीएस मागनो की टीम ने लोयोला इंग्लिश स्कूल को 31 रन से हराया

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, मानगो की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला इंग्लिश स्कूल को 31 रन से हराया.

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, मानगो की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला इंग्लिश स्कूल को 31 रन से हराया. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में सोमवार को खेले गये इस मैच में केपीएस मानगो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में दस विकेट पर 145 रन बनाए. जाहिद खान ने 29 और सुफियान अजीज ने 27 रनों की पारी खेली. लोयोला की ओर से मोहम्मद माज ताहा ने चार विकेट लिये. एड्रिक एंड्रयूज ने दो विकेट चटकाये. जवाब में लोयोला स्कूल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी. श्रेयांश शुभम ने 27 व इशान मिश्रा ने 18 रनन बनाए. केपीएस की ओर से अनस साकिर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिये. जैद खान को दो विकेट मिला. अनस साकिर प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >