Jsca school league: साकची हाई स्कूल ने आरके मिशन को किया पराजित

जेएससीए स्कूल के एक मैच में साकची हाई स्कूल की टीम ने आरके मिशन को 17 रन से मात दी.

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये जेएससीए स्कूल के एक मैच में साकची हाई स्कूल की टीम ने आरके मिशन को 17 रन से मात दी. साकची हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में दस विकेट पर 116 रन बनाए. राकेश कुमार ने 32 रनों की पारी खेली. आरके मिशन के अंशुमन बासिल सुरेन ने तीन विकेट लिये. जवाब में आरके मिशन की टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर सिमट गयी. प्रणय कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया. साकची हाई स्कूल की ओर से राहुल परियार और आकाश महतो ने तीन-तीन विकेट लिये. आकाश महतो प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >