Jsca school league: अश्विनी आदित्य का ऑलराउंड प्रदर्शन, एसडीएसएम जीता

एससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम की टीम ने लोयोला स्कूल को 92 रन से पराजित किया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम की टीम ने लोयोला स्कूल को 92 रन से पराजित किया. एसडीएसएम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बनाए. अश्विनी आदित्य ने 40 व आयुष राज ने 36 रनों की पारी खेली. लोयोला स्कूल के इशान मिश्रा ने चार व रितुराज शर्मा ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला स्कूल की टीम 19.4 ओवर में दस विकेट पर 100 रन ही बना सकी. पूर्वेश पटेल ने 23 व इशान मिश्रा ने 21 रनों की पारी खेली. एसडीएसएम के वीर ने तीन व अश्विनी आदित्य ने दो विकेट लिये. अश्विनी आदित्य प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >