जेएससीए ऑफिस लीग आज से

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से जेएसए ऑफिस लीग का आयोजन 28 मई से किया जायेगा.

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से जेएसए ऑफिस लीग का आयोजन 28 मई से किया जायेगा. पांच जून तक चलने वाली इस टूर्नामेंट के सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे. वहीं, जमशेदपुर में दो स्थानों पर, रांची के मेकन स्टेडियम में और चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मैच खेले जायेंगे. लीग में गुरुदेव कंस्ट्रक्शन, मेकन, मिश्रीलाल जैन ग्रुप, नाग मोटर्स, पवन ऑटो, रैमसन डेवलपर्स, आरएसबी ट्रांसमिशन, रुंगटा माइंस, सेल, सेरसा सीकेपी, टाटा मोटर्स व टाटा स्टील की टीमें हिस्सा ले रही है. जमशेदपुर के टेल्को स्टेडियम में 28 मई को टाटा मोटर्स का सामना टाटा स्टील से और नाग मोटर्स का सामना पवन ऑटो से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >