जमशेदपुर. गुलशेर , मनीष पांडे व अंकित कुमार दुबे के शानदार प्रदर्शन की मदद से टाटा सेरसा की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया. कीनन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के इस मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 104 रन बनाए. समर चौधरी ने 29 व श्रेष्ठ चौहान ने 27 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा की ओर से मनीष कुमार पांडे व अंकित कुमार दुबे ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 17.4 ओर में छह विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया. गुलशेर आलम ने 54 व अमित कुमार झा ने 24 रनों का योगदान दिया. जयकांत समोटा व योगराज ने दो-दो विकेट लिये. मनीष पांडे प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Jsca b division: टाटा सेरसा की जीत में गुलशेर, मनीष व अंकित ने बिखेरी चमक
गुलशेर , मनीष पांडे व अंकित कुमार दुबे के शानदार प्रदर्शन की मदद से टाटा सेरसा की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया.
