Jsca b divsion: रोमांचक मैच में जमशेदपुर ब्लूज पांच रन से जीता

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराया. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बनाए. शुभम साहा ने 48 और इंद्रजीत गुप्ता ने 21 रनों की पारी खेली. विकास सीसी के अभिषेक ने चार विकेट लिये. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 139 रन पर सिमट गयी. मनीष यादव ने 48 रनों का योगदान दिया. अल्हान मुर्मू व इंद्रजीत गुप्ता ने तीन-तीन विकेट लिये. इंद्रजीत गुप्ता प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >