jsca b division league: टाटा सेरसा की टीम ने एनसीसी को पांच विकेट से हराया

टा सेरसा की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग में नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को पांच विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग में नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को पांच विकेट से हराया. एनसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में दस विकेट पर 56 रन बनाए. टाटा सेरसा की ओर से गुलशेर व बाबा त्रिलोक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 9.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिव्यांशु ने 16 रन बनाए. एनसीसी के समर वीर प्रताप ने तीन विकेट लिये. गुलशेर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >