जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को आठ विकेट से हराया. टेल्को मैदान में खेले गये इस मैच में एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दस विकेट पर 89 रन बनाए. अंकित कुमार ने 21 रन बनाए. एआर एकादश की ओर से श्रेष्ठ चौहान ने चार व हिमांशु भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम 12.1 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया. हिमांशु भारद्वाज ने नाबाद 46 रन बनाए. अमनदीप को दो विकेट मिला. हिमांशु भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca b division cricket league : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम आठ विकेट से जीती

Jsca b division cricket league : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम आठ विकेट से जीती
Copied link
जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को आठ विकेट से हराया.