जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को सात विकेट से हराया. रुरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में दस विकेट पर 148 रन बनाए. रेमंड हपडगडा ने 45 व शुभम नाग ने 23 रन बनाए. टाटा सेरसा की ओर से बाबा त्रिलोकीनाथ ने व मनीष पांडे ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. वंश शर्मा ने नाबाद 74 रन व दिव्यांशु ने 39 रनों का योगदान दिया. रुरल ग्रीन की ओर से शिवम ने दो अनुभ ने एक विकेट लिये. बाबा त्रिलोकीनाथ सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca b division cricket league : टाटा सेरसा ने रुरल ग्रीन को सात विकेट से हराया

Jsca b division cricket league : टाटा सेरसा ने रुरल ग्रीन को सात विकेट से हराया
Copied link
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को सात विकेट से हराया.