सिम्हाचलम राव की फिरकी में फंसी रुरल ग्रीन की टीम

jamshedpur sports news cricket. लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सिम्हाचलम राव (39/6) की घातक गेंदबाजी की मदद से लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन लीग में रूरल ग्रीन को 46 रन से मात दी.

जमशेदपुर. लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सिम्हाचलम राव (39/6) की घातक गेंदबाजी की मदद से लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन लीग में रूरल ग्रीन को 46 रन से मात दी. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाये. रमिश हैदर ने 53 और शुभहांस साश्वत ने 43 रनों का योगदान दिया. रुरल ग्रीन की ओर से रेमंड हपडगड़ा ने दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ग्रीन की टीम 36.4 ओवर में 179 रन पर सिमट गयी. चंदन दास ने 26, आशीष कुमार ने 23 और सुजल कुमार ने 19 रन बनाये. सिम्हाचलम राव ने 6.4 ओवर में 30 रन देकर छह विकेट लिये. कृष्णा को तीन विकेट मिला. सिम्हाचलम राव प्लेयर ऑफ मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >