Jsca a division t20: रवि शर्मा के शतक से एल टाउन ने स्टूडेंट सीसी को हराया

कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को 90 रन से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को 90 रन से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाए. रवि शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 107 रन बनाए. इसमें 7 चौके व 10 छक्के शामिल है. हिमांशु कुमार ने 56 रनों की पारी खेली. जवाब में स्टूंडेट सीसी की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 112 रन बनाए. यश राज ने 27 व कुश झा ने 25 रन बनाए. रवि शर्मा ने दो विकेट लिये. रवि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >