Jsca a division t20 league school of cricket won: स्कूल ऑफ क्रिकेट ने अर्बन सर्विसेज को 50 रन से हराया

स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गये जेएससीए टी-20 लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 50 रन से हराया.

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गये जेएससीए टी-20 लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 50 रन से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए. आशीष ठाकुर ने 55 रन व सिंधोरू भास्कर ने 40 रनों की पारी खेली. अर्बन की ओर से सोनू कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी. सत्यम कुमार ने 37 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट के सिंधोरू भास्कर ने दो विकेट लिये. सिंधोरू भास्कर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >