जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को दो विकेट से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 83 रन बनाए. नरेंद्र देव ने 37 रनों की पारी खेली. नोबल की ओर से दुर्गेश कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया. जयदेव राजवंश ने 32 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से अंशु कुमार ने चार व नरेंद्र देव ने तीन विकेट लिये. स्कूल ऑफ क्रिकेट के नरेंद्र को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
Jsca a division : नरेंद्र देव का प्रयास व्यर्थ, नोबल सीसी दो विकेट से जीता
जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को दो विकेट से हराया.
