Jsca a division : नरेंद्र देव का अर्धशतक, स्कूल ऑफ क्रिकेट 48 रन से जीता

जेएससीए ए डिवीजन लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने लोयोला ब्लूज को 48 रन से हराया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में रविवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने लोयोला ब्लूज को 48 रन से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाए. नरेंद्र देव ने 60 व अंशु कुमार ने 38 रनों की पारी खेली. चेतन ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी. रॉबिन पीटर ने 45 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से दीपक कुमार वाल्मिकी ने दो व अनुराग ने एक विकेट चटकाये. नरेंद्र देव प्लेयर ऑफ मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >