जयदेव राजवंश ने नोबल क्रिकेट क्लब को दिलायी जीत

एससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने डायमंड सीसी को 43 रन से पराजित किया.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने डायमंड सीसी को 43 रन से पराजित किया. शुक्रवार को हुई बारिश के कारण यह मैच 18-18 ओवर का खेला गया. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए. अमन सिंह ने 30 रनों की पारी खेली. डायमंड सीसी की ओर से प्रभजोत सिंह ने चार विकेट लिये. जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबजी करते हुए 17.1 ओवर 78 रन पर सिमट गयी. संजय कुमार ने 15 रनों की पारी खेली. नोबल सीसी की ओर से जयदेव राजवंश ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी. जयदेव राजवंश प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >