Jsca A Division league : स्टूडेंट सीसी व स्कूल ऑफ क्रिकेट का मैच रहा टाई

स्कूल ऑफ क्रिकेट और जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब के बीच को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में मंगलवार को खेला गया जेएससीए ए डिवीजन लीग का मैच टाई रहा.

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट और जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब के बीच को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में मंगलवार को खेला गया जेएससीए ए डिवीजन लीग का मैच टाई रहा. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में चार विकेट पर 270 रन बनाए. आशीष ठाकुर ने 71 व आकाश सिन्हा ने 58 रनों की पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से आदित्य सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम भी 44.2 ओवर में दस विकेट पर 270 रन ही बना सकी. शिवम मुखी ने 91 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से अंशु कुमार ने चार विकेट लिये. अंशु को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव ने अंशु को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >