जेएससीए ए डिवीजन : एल टाउन ने नोबल सीसी को हराया

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया. नोबल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बनाये. विशाल प्रसाद ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली. रौनक शर्मा ने 53 रन बनाये. एल टाउन के रवि शर्मा ने चार विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 284 रन बनाकर मैच जीत लिया. अर्पित यादव ने 106 रन की शतकीय पारी खेली. निशिकांत को दो विकेट मिला. अर्पित यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >