सिद्धो-कान्हू की टीम ने अर्बन को बराबरी पर रोका

जमशेदपुर. सिद्धो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक

जमशेदपुर. सिद्धो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 1-1 गोल की बराबरी पर रोक दिया. 40वें मिनट में अर्बन सर्विसेज की टीम ने राजेश टुडू की गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. 45वें मिनट में अजीत सोरेन ने एक बेहतरीन गोल करते हुए सिद्धो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. वहीं, आर्मरी मैदान में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी और स्माइल क्लब के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मैच गोल रहित ड्रॉ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >