Jsa refee: फिटनेस टेस्ट में 60 में से 32 रेफरी हुए पास

रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल रेफरियों का फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल रेफरियों का फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया. इसमें 60 रेफरी शामिल हुए. जिसमें से 32 रेफरी ने फिटनेस टेस्ट पास किया. सभी प्रतिभागियों को दो मुख्य श्रेणियों 40 मीटर स्प्रिंट टेस्ट और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल टेस्ट से गुजरना पड़ा. जेएसए रेफरी कमेटी की देखरेख में आयोजित इस टेस्ट में पुरुष और महिला रेफरियों के लिए अलग-अलग कड़े मानक तय किए गए थे. जेएसए फुटबॉल लीग से पूर्व आयोजित इस रेफरी फिटनेस टेस्ट में उतीर्ण होने वाले रेफरियों की सेवा लीग के दौरान ली जायेगी. टेस्ट के दौरान जेएसए के सचिव वी रामाकृष्णा, रेफरी कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र बाहदुर सिंह, फीफा रेफरी नवीन सुंडी, एसके डे, मधुसूदन महतो, मिलर राउत, सागर मुखी, फिरोज खान व हसन इमाम मलिक मौजूद थे. कड़े मानक से गुजरे रेफरी महिला रेफरियों की स्प्रिंट टेस्ट: 40 मीटर की दूरी अधिकतम 6.40 सेकंड में पूरी करनी थी (क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 6 बार दौड़ना अनिवार्य). इंटरवल टेस्ट: 400 मीटर ट्रैक के कम से कम 10 लैप लगाने थे, जिसमें 75 मीटर की दौड़ 17 सेकंड में और 25 मीटर की वॉक 24 सेकंड में पूरी करनी थी. पुरुष रेफरी के स्प्रिंट टेस्ट: 40 मीटर की दूरी अधिकतम 6.20 सेकंड में पूरी करनी थी (न्यूनतम 6 स्प्रिंट अनिवार्य). इंटरवल टेस्ट: 400 मीटर ट्रैक के 10 लैप के दौरान 75 मीटर की दौड़ 15 सेकंड में और 25 मीटर की वॉक 22 सेकंड में पूरी करनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >