jsa premier division football league: क्लासिक एट नरवा ने आदिवासी ग्रीन को 7-2 से रौंदा

क्लासिक एट फुटबॉल क्लब नरवा की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को 7-2 गोल से मात दी.

जमशेदपुर. क्लासिक एट फुटबॉल क्लब नरवा की टीम ने जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को 7-2 गोल से मात दी. सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में खेले गये इस मैच में नरवा की टीम शुरुआत से ही आक्रामक दिखी. क्लासिक एट नरवा की ओर से गौरव मुखी ने हैट्रिक गोल किए. उन्होंने मैच के 13वें, 48वें व 49वें मिनट में गोल दागे. वहीं, धर्म हेंब्रम ने भी मुकाबले में हैट्रिक किया. उन्होंने 43वें, 64वें व 66वें मिनट में गोल किये. जयपाल सिरका ने 56वें मिनट में एक गोल किया. आदिवासी ग्रीन की ओर से जामाराम हांसदा ने दो गोल करते हुए हार के अंतर को कम करने की कोशिश की. गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएफसी रिजर्व व जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब के बीच मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >