जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वावधान में आगामी 16 जून से बहुचर्चित ”जेएसए फुटबॉल लीग” का शंखनाद होने जा रहा है. इस वर्ष लीग के मुकाबले तीन अलग-अलग डिवीजन (वर्गों) में खेले जाएंगे. प्रीमियर डिवीजन का उद्घाटन मैच 16 जून को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा मोटर्स और क्लासिक एट के बीच खेला जाएगा. इस सत्र में प्रीमियर डिवीजन के सभी मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम (टेल्को) में आयोजित होंगे. वहीं, सुपर डिवीजन के मुकाबले 17 जून से शुरू होंगे, जो गोपाल मैदान, टेल्को स्टेडियम और टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे. इसके अलावा, ए-डिवीजन के मैचों की शुरुआत 18 जून से बिष्टुपुर स्थित आर्मरी ग्राउंड पर होगी. इस साल ए-डिवीजन लीग के मुकाबले आर्मरी ग्राउंड के साथ-साथ टिनप्लेट ग्राउंड पर भी खेले जाएंगे. संभवतः अगले दो दिनों के भीतर इस प्रतिष्ठित लीग का विस्तृत फिक्सचर (कार्यक्रम) जारी कर दिया जाएगा. लीग का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम करेंगे.
Jsa league :प्रीमियर डिवीजन के मुकाबले के साथ 16 जून से शुरू होगी जेएसए फुटबॉल लीग
जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वावधान में आगामी 16 जून से बहुचर्चित 'जेएसए फुटबॉल लीग' का शंखनाद होने जा रहा है.
