Jsa league: जेआरडी में आज से मिलेगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में जून के दूसरे सप्ताह से जेएसए फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में जून के दूसरे सप्ताह से जेएसए फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. लीग में खेलने वाली विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों व टीम स्टाफ की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी. टीमों के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण 21-30 मई तक किया जायेगा. प्रीमियर डिवीजन की प्राइवेट क्लब तीन 5 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जेएसए ऑफिस, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमा कर सकते हैं. कॉरपोरेट टीमें दो जून तक, सुपर डिवीजन व ए डिवीजन की टीमें आठ जून तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. अगर किसी कारण से टीमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित तिथि को जमा नहीं कर पाती है, तो नौ जून को लेट फाइन दो सौ रुपये के साथ फॉर्म को जमा करना करना होगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मिलेगा. उक्त जानकारी जेएसए के सचिव वी रामाकृष्णा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >