बाबूलाल सोरेन और जेबीसी ने अपने-अपने मैच जीते

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने रविवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाइगर को 2-1 से हराया.

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने रविवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए फुटबॉल लीग के एक मैच में दलमा टाइगर को 2-1 से हराया. दलमा टाइगर की टीम ने 48वें मिनट में राजेश मुर्मू की गोल की मदद से बढ़त बनायी. 54वें मिनट में मक्कू हांसदा की गोल की मदद से बाबूलाल की टीम ने मैच में बराबरी हासिल कर ली. निर्धारित समय (90वें मिनट) तक यह मैच बराबरी का रहा. लेकिन इंजरी टाइम (90 2 मिनट) में मानसिंह मुर्मू ने एक उम्दा गोल करते बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी को मैच में अप्रत्याशित जीत दिला दी. वहीं, गोपाल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) की टीम ने जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से मात दी. जेबीसी की ओर से राहुल हेंब्रम ने विजयी गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >