jsa a divsion league : हांसदा स्टार की टीम ने यूएफए को 2-1 से हराया

टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गये जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-बी के एक मैच में हांसदा स्टार की टीम ने यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी (यूएफए) को 2-1 से पराजित किया.

जमशेदपुर. टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गये जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-बी के एक मैच में हांसदा स्टार की टीम ने यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी (यूएफए) को 2-1 से पराजित किया. मैच के 22वें मिनट में सुनील मरांडी की गोल की मदद से हांसदा स्टार की टीम ने पहली बढ़त हासिल की. 54वें मिनट में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी के नटवर हांसदा ने एक शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. 61वें मिनट में हांसदा स्टार की टीम ने पलटवार किया. सुनील मरांडी मैच का दूसरा गोल दागते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी. मैच के 45वें मिनट में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी के डॉक्टर टुडू को रेफरी ने चेतावनी दी. वहीं, आर्मरी मैदान में सरना डॉटकॉम और विकास समिति के बीच खेला गया ए डिवीजन का एक अन्य मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >