झामुमो का अधिकार मार्च दिखावा और राजनीतिक ड्रामेबाजी : प्रेम झा

झामुमो द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष निकाले गये अधिकार मार्च पर भाजपा ने हमला बोला है. इसे सिर्फ दिखावा और राजनीतिक ड्रामेबाजी करार दिया.

जमशेदपुर :

झामुमो द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष निकाले गये अधिकार मार्च पर भाजपा ने हमला बोला है. इसे सिर्फ दिखावा और राजनीतिक ड्रामेबाजी करार दिया. भाजपा जमशेदपुर के प्रवक्ता प्रेम झा ने कह�� कि सत्तारुढ़ झामुमो पिछले साढ़े चार साल से युवाओं और झारखंड की जनता के असली मुद्दों की लगातार अनदेखी की है. यह मार्च केवल गठबंधन सरकार की लूट नीति और कुशासन से ध्यान भटकाने का एक प्रयास मात्र है. कहा कि अगर झामुमो को वाकई जनता की चिंता होती तो राज्य के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम उठाता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >