Jamshedpur news. करनडीह में दो मार्च को झामुमो चलायेगा सदस्यता अभियान

28 फरवरी को कुंडू भवन में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के सभी पंचायत कमेटियों की बैठक होगी

Jamshedpur news.

खासमहल कुंडू भवन में मंगलवार को झामुमो जमशेदपुर प्रखंड संयोजक मंडली की एक बैठक संयोजक प्रमुख बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सह निगरानी समिति के सदस्य आदित्य प्रधान व ललित मांडी मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी को कुंडू भवन में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के सभी पंचायत कमेटियों की बैठक होगी. इसमें पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व सचिव को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना जरूरी है. वहीं दो मार्च को करनडीह चौक में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में बहादुर किस्कू, पलटन मुर्मू, जकता सोरेन, मंगल मुर्मू, मासूम सिंह, पप्पू उपाध्याय, बाल्ही मार्डी, मायावती टुडू, सुनीता नाग, नारायण सोरेन, हरिपोदो सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >