Jamshedpur News : सुंदरनगर चौक में झामुमो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को किया नमन

Jamshedpur News : सुंदरनगर चौक पर रविवार को झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में दिशेाम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी.

पुरीहासा, केरूआडुंगरी, ब्यांगबिल व दक्षिण करनडीह समेत पंचायत के लोगों ने दी सामूहिक श्रद्धांजलि

Jamshedpur News :

सुंदरनगर चौक पर रविवार को झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में दिशेाम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. पुरीहासा, केरूआडुंगरी, ब्यांगबिल व दक्षिण करनडीह आदि पंचायत के लोगों ने सामूहिक रूप से गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की. बहादुर किस्कू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जननायक हैं.

आज झारखंड ही नहीं पूरे देश के लोग उन्हें उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए याद कर रहे हैं. इस अवसर पर विक्रम टुडू, भागमत मार्डी, उत्तम टुडू, चंपा मुर्मू, माया हेंब्रम, शंकर हेंब्रम, अनिल मुंडा, गोकुल मार्डी, अजय महतो, अशोक अग्रवाल, प्रवीर ढाली दे, कार्तिक महतो, शंकर मुर्मू, सुधीर हांसदा, सोनाराम लोहरा, निमाई हेंब्रम, माया मालती टुडू, दशरथ पात्रो, सोमा दिग्गी, जॉन दास समेत काफी संख्या में झामुमो के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >