jharkhand yogasana: प्रियांशु कुमारी व गौतम को चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

आंध्रा एसोसिएशन, कदमा में आयोजित झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया

जमशेदपुर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाइएस), झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी की ओर से कदमा में आयोजित झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले रांची के प्रियांशु कुमारी व देवघर के गौतम कुमार चैंपियन ऑफ चैंपियन बने. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख मुकुल चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार एवं स्मिकी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक (दोनों पश्चिम बंगाल से) की भूमिका में रहे. मॉम्स कैटेगरी के विजेता : प्रथम – प्रियंका प्रसाद द्वितीय – सुमन वर्मा तृतीय – रचना देवी स्टार कैटेगरी के विजेता : प्रथम – अविनाश कुमार सिंह द्वितीय – गौरव प्रसाद तृतीय – कुशल शाह चतुर्थ – पंकज मंडल पंचम – रायन फ्रांसिस अन्य वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे : सब जूनियर (बालक) प्रथम – सिद्धार्थ सनम एवं रक्षित चंद्र झा द्वितीय – हर्ष मुंडा तृतीय – आदर्श कुमार जूनियर (बालिका) प्रथम – प्रियांशु कुमारी द्वितीय – पायल कर्मकार तृतीय – नंदिनी रॉय सीनियर (वीमेन) प्रथम – लकी कुमारी द्वितीय – रिया कुमारी सुपर सीनियर (पुरुष) प्रथम – शत्रुंजय कुमार द्वितीय – आशीष कुमार तृतीय – संतोष कुमार मास्टर्स (पुरुष) प्रथम – जगदीश सिंह द्वितीय – श्याम सुंदर तृतीय – देवीलाल महतो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >