Jharkhand vs odisha ranji trophy match preview: झारखंड व ओडिशा के बीच रणजी मुकाबला आज से कीनन में

जमशेदपुर. झारखंड और ओडिशा की टीम के बीच गुरुवार से कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए का चार दिवसीय मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. झारखंड और ओडिशा की टीम के बीच गुरुवार से कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए का चार दिवसीय मैच खेला जायेगा. दोनों ही टीमों ने मैच से पूर्व बुधवार को कीनन स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया. झारखंड की टीम ग्रुप-ए अंक तालिका में छह मैचों में तीन जीत, एक हार व दो ड्रॉ के साथ कुल 25 अंक अर्जित करते हुए दूसरे स्थान पर है. झारखंड की टीम ग्रुप-ए से नॉकऑउट दौर में क्वालिफाइ करने का प्रबल दावेदार है. वहीं, ओडिशा की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. अपने छह मैचों में ओडिशा को मात्र एक में जीत मिली है. झारखंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, शरणदीप सिंह व शिखर मोहन शानदार फॉर्म में है. शिखर मोहन छह मैचों में 54.55 की औसत से 497 रन बना चुके हैं. कुशाग्र छह मैचों में 59.13 की औसत से 473 रन बनाए. वहीं, शरणदीप सिंह ने छह मैचों में 58.50 की औसत से 468 रन बनाए है. गेंदबाजी में अनुकूल राय (22 विकेट) व साहिल राज (14 विकेट) पर झारखंड की उम्मीद टिकी होगी. मीडियम पेसर साहिल राज अपनी सटीक गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. उनका लिटरल स्विंग बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >