अप्रैल माह में 3 दिन रद्द रहेगी झारखंड होकर चलने वाली यह ट्रेन, वंदे भारत का भी साप्ताहिक अवकाश बदला

Jharkhand Train News: शालीमार-गोरखपुर का परिचालन अप्रैल माह में तीन दिन और मई में एक दिन के लिए रद्द किया गया है. पुरी से राउरकेला तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का साप्तहिक एक्सप्रेस को भी बदल दिया गया है.

झारखंड के टाटानगर से बिहार गया-सासाराम और बनारस होकर चलने वाली शालीमार-गोरखपुर का परिचालन अप्रैल माह में तीन दिन और मई में एक दिन रद्द रहेगा. उत्तर प्रदेश में लाइन मरम्मत और अन्य विकास कार्य चल रहा है, जिस वजह से यह आदेश जारी हुआ है. रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन शालीमार से 22, 24 और 29 अप्रैल को नहीं चलेगी. इसके अलावा 3 मई को भी इसे रद्द कर दिया गया है. वहीं, गोरखपुर एक्सप्रेस के अप – डाउन में दो फेरे रद्द कर दिए गये हैं, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों यात्रियों को सफर में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, रांची और संबलपुर से गोरखपुर जाने वाली कुछ ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.

अप्रैल में नये रूट से चलेगी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस

दूसरी तरफ पुरी से दिल्ली वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस अप्रैल के माह में नए रूट से चलेगी. यह ट्रेन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी के बजाय मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए कानपुर जाएगी.

मंगलवार को नहीं चलेगी पुरी-वंदे भारत एक्सप्रेस

पुरी से राउरकेला तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20836-20835) अब हर मंगलवार को रद्द रहेगी . पहले यह ट्रेन हर शनिवार को नहीं चलती थी, लेकिन अब इसका साप्ताहिक अवकाश शनिवार की जगह मंगलवार कर दिया गया है. 3 जून 2025 से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को नियमित चलेगी, जबकि मंगलवार को बंद रहेगी . रेलवे ने यह बदलाव नए आदेश के तहत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >