जमशेदपुर. झारखंड स्टेट बिलियर्डस एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित झारखंड स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप में शनिवार को सिक्स रेड स्नूकर के मुकाबले हुए. इसमें स्नेहांशु व अनिश पारीख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की की. पहले सेमीफाइनल में अनिश पारीख ने सुशांत सिन्हा को 5-1 से हराकर खिताब जीता. फाइनल स्कोर 5-38, 38-17, 43-07, 39-25, 40-8, 39-15 रहा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में स्नेहांशु साहा ने अमन कुमार को 5-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. स्नेहांशु व अनिश पारीख के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम का चयन किया जायेगा, जो नेशनल प्रतियोगिता में शिरकत करेगी.
Snooker and billiards: स्नेहांशु व अनिश पारीख सिक्स रेड स्नूकर के फाइनल में
यूनाइटेड क्लब में आयोजित झारखंड स्टेट रैंकिंग चैंपियनशिप में शनिवार को सिक्स रेड स्नूकर के मुकाबले हुए.
