राजाराम मार्डी की हैट्रिक से झारखंड स्पोर्टिंग क्लब जीता

मशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने नरवा पहाड़ स्पोर्टिंग क्ल

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने नरवा पहाड़ स्पोर्टिंग क्लब को 8-1 से मात दी. झारखंड स्पोर्टिंग की जीत के हीरो राजाराम मार्डी रहे. उन्होंने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. राजाराम मार्डी ने मैच के 10वें, 39वें, 50वें और 61वें मिनट में गोल किये. वहीं, नंदू सरदार और सुखलाल हेंब्रम ने दो-दो गोल किये. नरवा पहाड़ की ओर से बी हांसदा ने एक गोल दागकर हार के अंतर को कम किया. गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएफसी रिजर्व और दलमा टाईगर के बीच प्रीमियर डिवीजन का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >