वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-सुधार का काम आज रुका, जानें कब होगी सुनवाई

झारखंड सरकार के मंत्री के आकस्मिक निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है. इसी कारण मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत होने वाली दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित कर दी गई है. सुनवाई की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर घोषित राजकीय शोक और अवकाश के कारण मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सोमवार को होने वाली दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित कर दी गयी है. यह सुनवाई 7 सितंबर को जिलेभर में आयोजित होनी थी. प्रशासनिक आदेश के बाद जिले में इस कार्य के लिए बनाये गये सभी केंद्रों पर सोमवार को सुनवाई पूरी तरह बंद रहेगी.

उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 7 सितंबर को निर्धारित सुनवाई की नयी तिथि जल्द ही अलग से घोषित की जायेगी. नयी तारीख तय होने के बाद लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या दावा-आपत्ति दर्ज कराने से जुड़े अपने कार्य कर सकेंगे.

महिला विश्वविद्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हुई समीक्षा बैठक की शुरुआत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए की गयी. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी.

कुलपति प्रो. एला कुमार ने उनके निधन को राज्य के शिक्षा जगत, प्रशासनिक तंत्र और संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शिक्षकों ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >