जमशेदपुर. झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक रविवार को गाड़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने की. बैठक के दौरान 2026-30 तक लिए नयी कार्यकारिणी का गठन पर विचार किया गया. वहीं, नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए जून में चुनाव कराने पर सहमती बनी. बैठक में सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी धनबाद को सौंपी गयी है. यह टूर्नामेंट चार जून से होगी. इसके अलावा सभी जिला संघों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिले में 31 मई तक एजीएम कराकर राज्य संघ को रिपोर्ट भेजें. बैठक के दौरान 2026-27 का कैलेंडर भी तैयार किया गया और उप समितियों का गठन भी किया गया. बैठक में झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, एएम त्रिपाठी, एमपी सिंह, तिलक साहू, रमेश साहू, शिव कुमार जंगेल, मनोज कुमार शर्मा व अन्य लोग मजूद थे.
Jharkhand kabaddi: सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता चार जून से धनबाद में
झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक रविवार को गाड़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गयी.

Jharkhand kabaddi: सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता चार जून से धनबाद में