झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के नए राज्यपाल रघुवर दास ने कुंवारी कन्या के पांव पखारे

रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे परिवार के साथ शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया.

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के दिन सोमवार (23 अक्टूबर) को ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में सपरिवार 121 कन्या का पूजन किया. उन्होंने धर्मपत्नी रुक्मणि देवी एवं सुपुत्र ललित दास, पुत्रवधू पूर्णिमा ललित दास, दामाद व परिवार के अन्य सदस्यों के संग मंदिर प्रांगण में हवन करने के बाद मां दुर्गा की आरती कर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन किया. रघुवर दास ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्या के पांव पखारे, शृंगार कर चुनरी ओढाई, घंटी बजाकर एवं आरती उतारकर पूरे विधि-विधान से पूजा की. उनका आशीर्वाद भी लिया.

इस दौरान भैरव बाबा की भी पूजा की गई. उन्होंने 121 छोटी कन्या को मंदिर प्रांगण में अपने हाथों से भोजन परोसा. रघुवर दास ने कन्या पूजन के बाद सभी कन्या को दक्षिणा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महानवमी के पावन अवसर पर झारखंड और ओडिशा के सभी लोगों एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की.

इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे परिवार के साथ शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि 1995 से पूर्व जब मैं विधायक नहीं था, तब यहां सिर्फ एक शिवजी का मंदिर था.

Also Read: जमीन से जुड़े नेता रघुवर दास का बीजेपी के मंडल अध्यक्ष से झारखंड के सीएम और ओडिशा के राज्यपाल तक का ऐसा है सफर

काफी संघर्ष और आम जनता के सहयोग से भव्य शीतला माता मंदिर और शीतला भवन का निर्माण हुआ था. शीतला मंदिर समिति की लॉटरी के जरिए यह काम किया गया. कहा कि उनकी आस्था शीतला माता के प्रति बहुत गहरी है. शुरू से ही वे मां शीतला के भक्त रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा का मतलब ही नारी शक्ति की आराधना है. शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें.

रघुवर दास ने कहा कि मां शीतला के आशीर्वाद से मुझे जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा. ओडिशा की जनता की सेवा करूंगा. इसके साथ ही उन्होंने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व दशहरा पर हम अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करें एवं स्वयं अच्छा बनें और दूसरों के लिए अच्छा करें.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास कब संभालेंगे ओडिशा के राज्यपाल का पद? नवीन पटनायक के बारे में कही ये बात

ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ने महानवमी के दिन पूर्वांचल पूजा कमेटी टेल्को, उत्कल पूजा कमेटी बर्मामाइंस, देवस्थान मंदिर बर्मामाइंस, ट्यूब बारीडीह पूजा कमेटी बारीडीह, हरिजन स्कूल मैदान भालूबासा, सबुज कल्याण संघ टेल्को, बंगो क्रिस्टी पूजा कमेटी टेल्को समेत साकची व अन्य क्षेत्र के पूजा पंडालों में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा-आराधना कर सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >