जुगसलाई में आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़े, मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान

Jharkhand Chunav: झारखंड की जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़ गए. मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान हैं.

Jharkhand Chunav| जमशेदपुर, अशोक झा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित जुगसलाई विधानसभा सीट सुबह-सुबह आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता भिड़ गए. मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में वोटर परेशान रहे.

केरला पब्लिक स्कूल में भिड़े आजसू-झामुमो कार्यकर्ता

बर्मामाइंस के केरला पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए. आजसू के जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे ने आरोप लगाया कि झामुमो कार्यकर्ता बार-बार पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं. इसके जवाब में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बादल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नाश्ता-पानी देने गए थे. मामले की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस के थानेदार पहुंचे और दोनों दलों के नेताओं से बातचीत कर मामले को शांत कराया.

मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटरों को परेशानी हो रही है. मतदाताओं का कहना है कि बीएलओ की ओर से वोट देने के लिए इस बार मतदाता परची का वितरण घर-घर नहीं किया गया. इसकी वजह से परेशानी बढ़ गई है. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सेंट जॉन स्कूल, जगतबंधु सेवा सदन पुस्तकालय और राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में वोट देने से ज्यादा नाम खोजने वालों की भीड़ लगी है.

9 बजे तक 9.33 प्रतिशत मतदान

सुबह 7 बजे जुगसलाई के मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई. वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगने लगी थी. सुबह 9 बजे तक जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट पर 9.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है. 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाता पहली बार वोट डालकर काफी खुश नजर आये. बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी भी मतदान किया. बड़ी संख्या में महिला मतदाता अपने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचीं हैं.

बेटे की मदद से वोट करने पहुंचे बुजुर्ग. फोटो : प्रभात खबर

सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जुगसलाई विधानसभा में

जुगसलाई (एससी) विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 381 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिले में आता है. इस क्षेत्र में कुल 3,52,858 (3 लाख 52 हजार 858) मतदाता हैं. इनमें 1,75,766 (1 लाख 75 हजार 786) पुरुष, 1,77,068 (1 लाख 77 हजार 68) महिला और 4 थर्ड जेंडर वोटर इस हैं.

सेल्फी प्वाइंट में झुक-झुककर फोटो खिंचवा रहे मतदाता. फोटो : प्रभात खबर

सेल्फी प्वाइंट छोटा, मतदाताओं को हो रही परेशानी

जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में सेल्फी प्वाइंट छोटा होने की वजह से मतदाताओं को सेल्फी लेने में परेशानी हो रही है. कई मतदाता सेल्फी प्वाइंट को हाथों से उठाकर फोटो लेते नजर आए. लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के बाद बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पोलिंग बूथों पर सेल्फी ले रहे हैं. नीली स्याही का निशान दिखाकर अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

Also Read

Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो

झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >