Jharkhand Chunav 2024: ‘झामुमो, राजद और कांग्रेस विनाश के दूत, भ्रष्टाचार के फरिश्ते’ जमशेदपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

Jharkhand Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जमशेदपुर में थे. उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को विनाश का दूत बताया. राज्य के विकास के लिए एनडीए को विजयी बनाने की अपील की.

Jharkhand Chunav 2024: जमशेदपुर-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस का गठबंधन झारखंड के विकास के लिए नहीं है. ये विनाश के दूत हैं. भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं. यहां की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए प्रश्रय दिया है. राज्य के विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर यहां सरकार बनाएं. वे मंगलवार को जमशेदपुर में आयोजित जन��भा को संबोधित कर रहे थे.

गोगो दीदी योजना से हर महीने 2100 रुपए


झामुमो, राजद और कांग्रेस पर हमले के बाद योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के संकल्प पत्र को दोहराया. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना से हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे. 21 लाख लोगों को पक्का घर दिया जाएगा. बालू फ्री में दी जाएगी. ये सभी लाभ झारखंडवासियों को दिए जाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं.

हर बूथ पर खिलने जा रहा कमल


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य विकसित भारत, विकसित झारखंड है. झारखंड की प्रबुद्ध जनता का यह अपार स्नेह बीजेपी की विकासपरक नीतियों पर भरोसे का जीवंत प्रमाण है. यहां हर बूथ पर ‘कमल’ खिलने जा रहा है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: पहले फेज के चुनाव के इस प्रत्याशी की सालाना कमाई सबसे ज्यादा, यह उम्मीदवार सबसे ‘गरीब’

Also Read:Jharkhand Election Rally Live: एनडीए की सरकार बनी तो खत्म करेंगे घुसपैठ-राजनाथ सिंह

Also Read: कांग्रेस के बाद बीजेपी भी एक्शन में, 30 बागी को पार्टी से किया बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >