Jharkhand basketball: झारखंड जूनियर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

जमशेदपुर. 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22-29 मई तक से पांडिचेरी में किया जायेगा.

जमशेदपुर. 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22-29 मई तक से पांडिचेरी में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की जूनियर टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को केपीएस कदमा में झारखंड जूनियर बास्केटबॉल टीम की ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत हुई. 17 मई तक चलने वाली इस कैंप में 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं. झारखंड की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 17 मई को पांडिचेरी के लिए रवाना होगी. कैंप के दौरान जेबीए के अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, मुख्तार आलम खान, आरिफ आफताब, सुप्रिया अजहर खान उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >