108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मामला विधानसभा में उठा, सरकार ने जल्द सुधार का दिया भरोसा

झारखंड विधानसभा में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति पर चर्चा हुई। विधायक समीर मोहंती ने सुधार की मांग की, सरकार ने नई एंबुलेंस खरीदने का आश्वासन दिया।

चाकुलिया: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विधायक 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति का मामला गूंजा. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि समय पर आपातकालीन चिकित्सा न मिलने से मरीजों की रास्ते में ही मौत हो रही है. गंभीर मरीजों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. कॉल सेंटर में फोन न उठने से ग्रामीण व लाचार जनता भारी संकट में है.

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. श्री मोहंती ने जल्द उक्त सेवा की स्थिति में सुधार की मांग की. सरकार ने अपने जवाब में बताया कि कॉल सेंटर की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. कॉल सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

एंबुलेंस की कमी पर विभाग ने बताया कि 237 एंबुलेंस, 30 एएलएस एवं 281 बीएलएस एंबुलेंस खरीदने का कार्य प्रक्रियाधीन है. जल्द स्थिति में सुधार दिखेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >