jfc vs Odissa match at jrd: ओडिशा-जेएफसी मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच पांच मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच पांच मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए टिकटों बिक्री शुरू हो गयी है. प्रशंसक स्ट्रेट माइल रोड पर गेट नंबर 2 से टिकट खरीद सकते हैं. प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ, मेन ऑफ स्टील तीसरे स्थान पर है और दूसरे स्थान पर मौजूद एफसी गोवा के बीच अंतर को कम करने की कोशिश करेगी. इस बीच, ओडिशा एफसी सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी. नॉर्थ और साउथ स्टैंड के लिए टिकट की कीमतें 50 रुपये, ईस्ट अपर और वेस्ट अपर स्टैंड के लिए 150 रुपये, ईस्ट और वेस्ट लोअर स्टैंड के लिए 250 रुपये, वीआईपी सीटों के लिए 499 रुपये और हॉस्पिटैलिटी टिकटों के लिए 3,000 रुपये निर्धारित की गई हैं. इसके अलावा फैंस ticketgenie.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >