जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम बजे से खेला जायेगा. इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन जा रही है. अब दर्शकों की सुविधा के लिए 18 मई से बॉक्स ऑफिस खोला जायेगा. स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्सि ऑफिस को सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक खोला जायेगा. यहां पर दर्शक आसानी से इस मैच का टिकट बुक कर सकते हैं. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले सीजन के इस आखिरी मैच में को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह है. मुकाबले के लिए ओडिशा की टीम 19 मार्च को शहर पहुंच जायेगी. वहीं, मुकाबले के लिए जेएफसी की टीम मुख्य कोच ओवन कॉयल की निगरानी में जोरदार अभ्यास कर रही है. इस मैच को जीतकर जमशेदपुर की टीम टॉप थ्री में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी.
Isl jfv odisha : शाम पांच बजे से खेला जायेगा जेएफसी-ओडिशा का मैच, आज से खुलेगा बॉक्स ऑफिस
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा.

Isl jfv odisha : शाम पांच बजे से खेला जायेगा जेएफसी-ओडिशा का मैच, आज से खुलेगा बॉक्स ऑफिस