जेएफसी व मोहम्मडन स्पोर्टिंग का मैच दो को, टिकटों की बिक्री शुरू

ISL-JFC-MOHAMMDAN SPORTING. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के बीच दो दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के बीच दो दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम 30 नवंबर को जमशेदपुर पहुंच जायेगी. वहीं, इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गयी है. स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री की जा रही है. वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी टिकट बेचे जा रहे हैं. टिकटों की न्यूनतम दर 50 रुपये है. भारत की सबसे पुरानी क्लब में शुमार मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम पहली बार इंडियन सुपर लीग में शिरकत कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >